Connect with us

Uttarakhand

राज्यपाल गुरमीत सिंह से आज सिख प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

Published

on

राज्यपाल गुरमीत सिंह से आज सिख प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार को लोक भवन में सिख प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में उत्पन्न चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से संवेदनशीलता व प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राज्य सरकार, मुख्यमंत्री और शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि परिस्थितियों को जिस संतुलित और संवेदनशील तरीके से संभाला गया, वो समाज की एकता और अखंडता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्यपाल ने कहा कि सिख पंथ ने सदैव ‘राष्ट्र प्रथम’’ और ‘‘सरबत दा भला’’ (सबका भला) की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड ने हमेशा ‘‘अतिथि देवो भवः’’ की परंपरा का पालन करते हुए सभी श्रद्धालुओं और आगंतुकों का खुले मन से स्वागत किया है।

राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा सुचारु, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। सभी श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement