Connect with us

Uttarakhand

रन फॉर योग रैली, युवाओं ने जगाई स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता

Published

on

रन फॉर योग रैली, युवाओं ने जगाई स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता

योग का अलख जगाने सड़कों पर उमड़ा युवाओं का उत्साह

पौड़ी : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को पौड़ी नगर योगमय माहौल में रंग गया, जब जिला प्रशासन एवं आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भव्य ‘रन फॉर योग’ रैली का आयोजन किया गया। युवाओं, छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के जोश और उत्साह से सराबोर इस रैली ने पूरे नगर में योग और स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता का संदेश फैलाया।

एजेंसी चौक से शुरू हुई रैली : रैली को एजेंसी चौक से स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी एवं अपर जिलाधिकारी एफ आर चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली एजेंसी चौक से प्रारंभ होकर माल रोड, बस अड्डा, धारा रोड एवं कलेक्ट्रेट परिसर होते हुए पुनः एजेंसी चौक पहुंची। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक था। योग के महत्व से जुड़े संदेशों और नारों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

स्थानीय विधायक का बयान कहा योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर : इस अवसर पर स्थानीय विधायक ने कहा कि योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और जीवन को सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें।

बेहतर जीवन जीने की कला है योग : मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में योग स्वस्थ और संतुलित जीवन का सबसे प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि बेहतर जीवन जीने की कला है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाती है।

युवाओं ने निभाया अहेम किरदार : रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवाओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष ऊर्जा प्रदान की। प्रतिभागियों ने योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ उत्तराखंड के निर्माण का संकल्प भी लिया।

 



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement