Connect with us

Uttarakhand

बोल्डर और मलबा आने के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग बंद, यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका

Published

on

बोल्डर और मलबा आने के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग बंद, यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका

रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड से लगभग एक किलोमीटर आगे छोड़ी के समीप केदारनाथ पैदल मार्ग पर पत्थर एवं मलबा आने के कारण मार्ग अस्थायी रूप से अवरुद्ध हो गया है। सूचना मिलते ही जिला आपदा परिचालन केंद्र द्वारा तत्काल सेक्टर अधिकारी, गौरीकुंड को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है।

बोल्डर गिरने से केदारनाथ पैदल मार्ग बंद

छोड़ी के समीप केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबा आने के कारण यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है। संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचकर सुरक्षात्मक कार्यों के साथ-साथ मार्ग से मलबा हटाने और आवागमन शीघ्र सुचारु करने में जुटी हुई हैं।

मार्ग को जल्द से जल्द खोलने के लिए काम जारी

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मार्ग को जल्द से जल्द खोलने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है तथा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि मौके पर DDRF, YMF, आपदा मित्र, MPF तथा पुलिस की टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ राहत एवं सुरक्षा कार्यों में लगी हुई हैं। इसके अतिरिक्त एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल उनकी सेवाएं ली जा सकें। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें। मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही यात्रियों की आवाजाही पुनः शुरू की जाएगी।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement