Connect with us

Uttarakhand

जसपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 51 खाद्य पदार्थों कें सैंपल जांच में दो फेल

Published

on

जसपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 51 खाद्य पदार्थों कें सैंपल जांच में दो फेल

जसपुर :  दीपावली पर्व के दृष्टिगत उपभोक्ताओं को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडे द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद ऊधम सिंह नगर अंतर्गत जसपुर में संचालित ढाबा स्वीट शॉप किराना इत्यादि के प्रतिष्ठानो से 51 विभिन्न खाद्य पदार्थों का सचल खाद्य विश्लेषण शाला के माध्यम से प्राथमिक परीक्षण किया गया।

जसपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

जसपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। 51 खाद्य पदार्थों कें सैंपल जांच के लिए सैंपल लिए गए। जिसमें 5 खाद्य पदार्थ अरहर दाल, पनीर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर मानक अनुसार नहीं पाए गए। सचल खाद्य विश्लेषणशाला के माध्यम से जसपुर में 2 जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 175 खाद्य कारोबार कर्ताओं/उपभोक्ताओं को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थों के उपभोग हेतु जागरूक किया गया।

उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग और खाद्य विभाग पूरी तरह अलर्ट

मीडिया से रूबरू होते हुए विनय शंकर पांडे ने बताया कि जनपद उधम सिंह नगर ही नहीं पूरी उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग और खाद्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। जनता के स्वास्थ्य को लेकर दीपावली पर्व से पहले खाद्य सामानों जांच लगातार की जा रही है 20 सचल बैंन के जरिए नमुनो की जांच कर तुरंत जांच परिणाम सामने आ रहे हैं मानक पूर्ण न होने वाले खाद्य सामग्री पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है जनता के साथ से खिलवाड़ जरा भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement