Connect with us

Uttarakhand

बैरागीवाला में भाजपा नेता की हत्या मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Published

on

बैरागीवाला में भाजपा नेता की हत्या मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

देहरादून : सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में खेत में पानी छोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। शनिवार शाम हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान विनोद कुमार की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था और पिछले कुछ दिनों से खेत में पानी चलाने को लेकर तनाव बना हुआ था। मृतक के भाई अशोक कुमार की तहरीर पर सहसपुर कोतवाली में हत्या समेत विभिन्न धाराओं में 12 नामजद और 30-40 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में नामजद चार आरोपियों रज्जाक, सलमान, जावेद और शहबाज को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

एसएसपी देहरादून ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी तथा न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर उन्हें सख्त सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement