Connect with us

Uttarakhand

पुलिस हाई अलर्ट, साइबर सेल जांच में जुटी

Published

on

पुलिस हाई अलर्ट, साइबर सेल जांच में जुटी

हरिद्वार : नगर निगम हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि धमकी भरा मेल मिलने के बाद बीडीएस (बम डिस्पोजल स्क्वॉड) टीम को तुरंत भेजकर जांच कराई गई है और अभी भी संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग अभियान जारी है। पुलिस ने हरिद्वार के हरकीपेड़ी और ऋषिकुल मैदान स्थित रजिस्ट्रेशन काउंटरों के साथ-साथ प्रमुख मंदिरों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि इस मामले में साइबर सेल को सक्रिय कर दिया गया है, जो ई-मेल भेजने वाले की पहचान के लिए आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल जानकारी जुटा रही है। उन्होंने बताया कि पहले भी पत्रों के माध्यम से इस तरह की धमकियां सामने आती रही हैं, लेकिन अब डिजिटल माध्यम से भेजे गए संदेशों की जांच आधुनिक तकनीक से की जा रही है। पुलिस का कहना है कि डिजिटल फुटप्रिंट के आधार पर आरोपी तक पहुंचा जाएगा और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। हलाकि प्रशासन पुरे एतिहत बरत रहा है और जल्द ही धमकी भरे संदेश भेजने वाले दोषी के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही की जाएगी।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement