Connect with us

Uttarakhand

पिथौरागढ़ में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

Published

on

पिथौरागढ़ में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध



पिथौरागढ़  : पिथौरागढ़ नगर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष भावना लोहिया की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसके पश्चात कांग्रेस पार्टी के खिलाफ पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

पिथौरागढ़ में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

पिथौरागढ़ में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में नगर निगम मेयर कल्पना देवालाल एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमला चुफाल उपस्थित रहीं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि चंपावत में एक नाबालिग बालिका के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने षड्यंत्रपूर्वक भाजपा को बदनाम करने का प्रयास किया है।

भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस को दी चेतावनी

बीजेपी वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोप निराधार हैं और प्रदेश में नकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश की गई है। वक्ताओं ने ये भी कहा कि संबंधित बालिका ने माननीय न्यायालय के समक्ष घटना को झूठा और मनगढ़ंत बताया है। भाजपा महिला मोर्चा ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस प्रकार के कृत्य भविष्य में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।





Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement