Connect with us

Uttarakhand

नाबालिक किशोरी की मौत पर हरिद्वार में सियासी बवाल, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Published

on

नाबालिक किशोरी की मौत पर हरिद्वार में सियासी बवाल, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

हरिद्वार : देवभूमि हरिद्वार में नाबालिक किशोरी के मौत ने सियासी पारा गर्म कर दिया है। एक और जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंपावत के कथित गैंगरेप प्रकरण को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। तो वही हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक रवि बहादुर के2 नेतृत्व में प्रदर्शन किया और नाबालिक किशोरी की मौत पर राज्य सरकार की शह में हरिद्वार पुलिस को बेलगाम घोषित किया है।

नाबालिक किशोरी की मौत पर हरिद्वार में सियासी बवाल

आपको बता दे हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र से 8 मई की रात को एक किशोरी लापता हो गई थी जिसे 9 तारीख की सुबह को परिजनों द्वारा बरामद कर लिया गया था। जिसको लेकर ज्वालापुर पुलिस ने सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम के 4:30 तक थाने में बिठाकर पूछताछ की और उसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। लेकिन समय बीतते ही शाम को किशोरी की तबीयत बिगड़ी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भाजपा ने कांग्रेस में वार-पलटवार

इस पूरे प्रकरण को लेकर कांग्रेस, राज्य सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज ज्वालापुर पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और कोतवाली के सामने भाजपा सरकार की शह में पुलिस को बेलगाम घोषित करते हुए प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि यदि पुलिस समय रहते नाबालिग का मेडिकल कराती तो शायद कई परतें खुलकर सामने आ जाती।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार पर उठाए सवाल

ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने देवभूमि हरिद्वार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल खड़े किए। साथ ही हरिद्वार के एसपी सिटी के बयान पर निशाना साधते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता मनोज सैनी ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जिस पॉयजन का दावा किया जा रहा है यदि पुलिस उसका समय भी अपने बयान में देती तो शायद पारदर्शिता बनी रहती।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement