Connect with us

Uttarakhand

पिथौरागढ़ पहुंची मंत्री रेखा आर्या, कहा- सरकार हर नागरिक तक विकास की धारा को पहुंचने में जुटी

Published

on

पिथौरागढ़ पहुंची मंत्री रेखा आर्या, कहा- सरकार हर नागरिक तक विकास की धारा को पहुंचने में जुटी

पिथौरागढ़ :  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत पिथौरागढ़ जिले के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोली में आयोजित जनसुनवाई शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।

पिथौरागढ़ पहुंची मंत्री रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार प्रदेश की हर नागरिक तक विकास की धारा को पहुंचने में जुटी हुई है। शिविर में 400 से अधिक ग्रामीणों ने हिस्सा लेकर अपनी समस्याएं और मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए, जहां 150 से अधिक शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर लोगों को राहत दी गई। इसके अलावा पात्र दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र और सहायक छड़ियां भी वितरित की गईं।

सरकार हर नागरिक तक विकास की धारा को पहुंचने में जुटी

जनसुनवाई में ग्रामीणों ने टूटी सड़कों और नालियों की मरम्मत, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए तारबाड़, पेयजल संकट, नए राशन कार्ड तथा युवाओं के लिए खेल मैदान निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने इन मामलों में संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जवाब तलब किया और समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि जो शिकायतें इस शिविर में दर्ज हुई हैं, वे भविष्य के जनसुनवाई कार्यक्रमों में दोबारा नहीं आनी चाहिए।

लापरवाही पर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई 

लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही ये भी कहा गया कि सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उसकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी सहायता राशि के चेक पात्र लोगों को वितरित किए गए,विकलांगों को सहायक उपकरण दिए गए।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement