Connect with us

Uttarakhand

नैनीताल में न्यू पैवेलियन होटल में मकान के पास गिरा विशालकाय पेड़, तीन लोग हुए घायल

Published

on

नैनीताल में न्यू पैवेलियन होटल में मकान के पास गिरा विशालकाय पेड़, तीन लोग हुए घायल

नैनीताल : नैनीताल में बरसात से न्यू पैवेलियन होटल के पास मकान में विशालकाय पेड़ गिरने से तीन लोग घायल। एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलो को बीड़ी पांडेय अस्पताल भेजा।  नैनीताल में लगातार बरसात ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है।

नैनीताल में मकान के पास गिरा विशालकाय पेड़

देर से नगर में रुक रुक कर बारिश हो रही है, जिससे नगर के मल्लीताल स्थित न्यू पैवेलियन होटल के समीप रात्रि में अचानक बांज का विशालकाय पेड़ एक मकान पर गिर गया। पेड़ गिरने से मकान में मौजूद 3 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

हादसे में तीन लोग हुए घायल 

एसडीआरएफ जवानों ने एक घायल को अपनी पीठ पर लाधकर व् दूसरे घायल को स्ट्रेचर के माध्यम से रेस्क्यू किया गया। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों को सामान्य चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर है। हालांकि रेस्क्यू टीमों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क पर गिरे विशालकाय पेड़ को हटाने के बाद मार्ग पर यातायात भी सुचारु कर दिया गया।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement