Uttarakhand
देहरादून में थाना प्रभारियों के ट्रांसफर :एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने ट्रांसफर के आदेश जारी किए
देहरादून: एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने एक बार फिर से देहरादून में थाना प्रभारियों के ट्रांसफर किये, एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने थाना प्रभारियों के फेरबदल करते हुए कई निरीक्षकों के ट्रान्सफर के आदेश जारी किए, जारी आदेशों के अनुसार अलग-अलग कोतवाली और शाखाओं में तैनात निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. साथ ही आदेश तुरंत लागु कर दिया गया है |
किन निरीक्षक के हुए ट्रान्सफर : प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट को रिज़र्व पुलिस लाइन से ऋषिकेश प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, कैलाश चंद्र भट्ट को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर की जिम्मेदारी दी गई है इसके अलावा निरीक्षक हरिओम राज चौहान को कोतवाली नगर से प्रभारी चुनाव सेल पुलिस कार्यालय भेजा गया, निरीक्षक राकेश गुसाईं को रिजर्व पुलिस लाइन से हीं, प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर को कोतवाली डालनवाला से शिकायत प्रकोष्ठ शाखा का प्रभारी बनाया गया है. जबकि, निरीक्षक नरेंद्र सिंह गहलावत को शिकायत प्रकोष्ठ शाखा से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला की जिम्मेदारी दी गई है. कोतवाली डोईवाला बनाया गया, निरीक्षक कमल कुमार लुंठी को कोतवाली डोईवाला से थाना रायवाला का प्रभारी निरीक्षक चुना गया है, प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर को कोतवाली डालनवाला से शिकायत प्रकोष्ठ शाखा का प्रभारी बनाया गया है, जबकि, निरीक्षक नरेंद्र सिंह गहलावत को शिकायत प्रकोष्ठ शाखा से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला की जिम्मेदारी दी गई है |
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल : विभिन्न छेत्र में तैनात निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, सभी निरीक्षकों को निर्देशित किया जाता है कि तत्काल प्रभाव से अपनी नयी पोस्टिंग का लिये रवाना हो |
