Connect with us

Uttarakhand

ठाटा शक्ति केंद्र में गरजी भाजपा की चुनावी रणनीति, फर्त्याल बोले- तीसरी बार भी भाजपा सरकार तय

Published

on

ठाटा शक्ति केंद्र में गरजी भाजपा की चुनावी रणनीति, फर्त्याल बोले- तीसरी बार भी भाजपा सरकार तय

लोहाघाट : विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच लोहाघाट नगर मंडल व ठाटा शक्ति केंद्र की महत्वपूर्ण बैठक किमतोली में मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वमनकूड़ा, किमतोली, ठाटा और खतेड़ा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों समेत संगठन पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक मोहित पाठक, प्रभारी देवेंद्र अधिकारी, मुख्य वक्ता और मंडल प्रभारी दर्जा राज्यमंत्री किरण देवी, प्रदेश मंत्री निर्मल मेहर और गोविंद वर्मा ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

ठाटा शक्ति केंद्र में गरजी भाजपा की चुनावी रणनीति

भाजपा ने बैठक में  बूथ स्तर से लेकर पन्ना प्रमुख तक संगठन को सक्रिय और मजबूत करने की रणनीति पर मंथन किया। कार्यकर्ताओं को आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने और सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। वहीं पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

फर्त्याल बोले—तीसरी बार भी भाजपा सरकार तय

पार्टी का लक्ष्य आगामी चुनाव में पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरना और उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाना है। फर्त्याल ने दावा किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूत पकड़ और जनता के समर्थन के दम पर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। बैठक में कार्यकर्ताओं ने बूथ को मजबूत करने और आगामी चुनाव के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का संकल्प लिया। राजनीतिक संदेश साफ भाजपा ने बूथ से चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement