Connect with us

Uttarakhand

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने किया पौधारोपण, पौधें लगाने के साथ संरक्षण बेहद जरूरी

Published

on

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने किया पौधारोपण, पौधें लगाने के साथ संरक्षण बेहद जरूरी

रूद्रपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, गौरव पाण्डेय, ने जिला कार्यालय परिसर में पौधा रोपण किया व सभी को पर्यावरण दिवस की बधाई दी।

जिलाधिकारी ने कहा कि पौधे हमें शुद्ध हवा देते है तथा पर्यावरण, जल संरक्षण के लिये भी महत्वपूर्ण है इसलिये हम सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिये व पौधो का संरक्षण भी करना चाहिये।

जिलाधिकारी ने कहा कि हरेला पर्व व वर्षाकाल में वृह्द पौधारोपड़ अभियान चलाया जायेगा। वृक्षारोपण अभियान ग्राम पंचायत से लेकर न्याय पंचायत, ब्लाक स्तर व जिला स्तर तक चलाया जायेगा जिसमे सभी जनप्रतिनिधियों, स्वंय सहायता समूह, स्कूली बच्चों के साथ ही जनसहभागिता होगी। इस दौरान उन्होने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करने की शपथ भी दिलाई।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement