Connect with us

Uttarakhand

खाई में समाई कार, बाप-बेटे गंभीर रूप से घायल

Published

on

खाई में समाई कार, बाप-बेटे गंभीर रूप से घायल

चंपावत : लोहाघाट तहसील में बड़ा सड़क हादसा हुआ जहा बाराकोट के गल्लागांव-देवालीमफी मोटर मार्ग में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी , गाड़ी में सवार पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए और कार के परखच्चे उड़ गए , दुर्घटना के बाद इस्थानिया लोगों ने रेस्क्यू कर पिता और पुत्र दोनों को उप जिला अस्पताल लोहाघाट पहुचाया जहा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगे रेफेर कर दिया गया।

जानकारी का मुताबिक लोहाघाट के ढटी गांव के निवाशी नवीन कुमार पुत्र महेश राम अपने बटे  सुनील कुमार के साथ अपनी ऑल्टो कार में लोहाघाट से अपने गांव लौट रहे  थे दोपहर करीब 1:30 बजे गल्लागांव-देवलीमाफी मोटर मार्ग बसौटी के पास अनियंत्रित हो गई , जिससे की कार करीब 500 मीटर खाई में जा गिरी।

दुर्घटना का कारण : जानकारी के मुताबिक बादुर्घटना का कारण पहाड़ो में हुई बारिश के कारण जमा हुए कीचड़ और मलबे को बताया जा रहा है जिस कारण कार अनियंत्रित होकर गेहरी खाई में जा गिरी वाही दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण ललित सिंह बोहरा, गिरीश सिंह, गोपाल सिंह, सुरेश सिंह, मुकेश राम, नरेश राम, सुमन और भावना समेत अन्य लोगों की मदद से दोनों घायलों को वक़्त रहते खाई से निकालकर उप जिला अस्पताल लोहाघाट पहुंचाया गया. अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी, डॉ. हिमांशु शरण, डॉ. रविंद्र बोहरा एवं डॉ. राजीव चौहान की टीम ने दोनों का इलाज कर उन्हें  रेफेर कर दिया गया।

घायलों से मिले सांसद अजय टम्टा, उपचार व्यवस्था का भी लिया जायजा : लोहाघाट के दौरे पर पहुंचे सांसद अजय टम्टा, क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, एसडीएम नीतू डांगर, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली समेत कई जनप्रतिनिधि दुर्घटना की सुचना मिलते ही सभी लोगों ने अस्पताल पहुच घायलों का हालचाल जाना साथ ही उपचार व्यवस्था का भी लिया जायजा।

 



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement