Connect with us

Uttarakhand

खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाए राहुल गांधी, जनसभा को फोन से किया संबोधित

Published

on

खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाए राहुल गांधी, जनसभा को फोन से किया संबोधित

अल्मोड़ा : खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा पहुंचना संभव नहीं हो सका। पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक पवन कुमार के अनुसार, पंतनगर पहुंचने के बाद राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा के लिए रवाना हुए थे, लेकिन प्रतिकूल मौसम की स्थिति के चलते हेलीकॉप्टर वहां लैंड नहीं कर पाया। इसके बाद हेलीकॉप्टर को वापस पंतनगर लौटना पड़ा।

अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाने के बावजूद राहुल गांधी ने फोन के माध्यम से जनसभा में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि गलत फैसलों के कारण देश आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है।

उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी का उल्लेख करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की और कहा कि इन फैसलों का असर व्यापार, रोजगार और आम जनता पर पड़ा है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement