Connect with us

Uttarakhand

कुंभ 2027 में तीन अन्य जिलों में भी होगा विकास कार्य, पार्क, सड़क और घाटों को लेकर मेला प्रशासन ने बनाया प्लान

Published

on

कुंभ 2027 में तीन अन्य जिलों में भी होगा विकास कार्य, पार्क, सड़क और घाटों को लेकर मेला प्रशासन ने बनाया प्लान

हरिद्वार : आगामी हरिद्वार कुंभ में आस्था और विश्वास का संगम तो लगेगा ही साथ ही हरिद्वार के साथ साथ अन्य तीन जनपद में भी विकास की गंगा बहने जा रही है। दरअसल कुंभ मेला प्रशासन कुंभ के कार्यों के लिए देहरादून,ऋषिकेश, पौड़ी और टिहरी जनपद के क्षेत्रों का चुनाव भी किया है। इन जनपदों में होने वाले कार्यों में पार्क, घाट, सड़कों व सौंदर्यकरण के कामों को शामिल किया गया है।

मेला प्रशासन सहारनपुर की ओर से आने वाले भक्तों का स्वागत समुद्र मंथन की थीम से बना गेट करेगा। करीब 2 करोड़ की लागत से मेला प्रशासन ने मड़ावर में इस गेट के निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया है।

मेला अधिकारी सोनिका ने बताया कि इस बार ऋषिकेश में आस्था पथ का काम किया जा रहा है साथ ही गंगा घाटों और कई सड़कों को भी कुंभ के कार्यों में जोड़ा गया है। साथ ही उन्होंने बताया घाट, पार्क और सड़को का काम देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिलों में भी किया जा रहा है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement