Connect with us

Uttarakhand

ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

Published

on

ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

हरिद्वार : रुड़की पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रहमतपुर गांव के लिए शनिवार की सुबह एक बार फिर ऐसी खबर लेकर आई जिसने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। पिरान कलियर रोड पर नौगजे पीर के पास ई-रिक्शा से आमने-सामने की हुई भीषण भिड़ंत में 28 वर्षीय प्रभात की दर्दनाक मौत हो गई जिसके बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। कुछ ही दिनों पहले इसी गांव के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत का दर्द अभी कम भी नहीं हुआ था कि एक और घर का चिराग सड़क हादसे में बुझ गया। जानकारी के मुताबिक प्रभात शनिवार सुबह कोर कॉलेज की ओर से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह रहमतपुर स्थित नौगजे पीर के पास पहुंचा कि सामने से आ रहे ई-रिक्शा से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि प्रभात गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। देखते ही देखते उनकी सांसें थम गईं और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। स्थानीय निवासी शिवा गिरी ने कहा कि सड़कों पर गड्ढों के कारण लगातार हादसे होते रहते हैं लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों की अपनी जान से हाथ धोकर भुगतना पड़ रहा है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement