Connect with us

Uttarakhand

आईएमए पासिंग आउट परेड कल, यातायात रहेगा डायवर्ट, देखें प्लान

Published

on

आईएमए पासिंग आउट परेड कल, यातायात रहेगा डायवर्ट, देखें प्लान

देहरादून : भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में 13 जून 2026 को आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड को लेकर देहरादून में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम और बड़ी संख्या में आने वाले अतिथियों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू करने का निर्णय लिया है। इस दौरान आम लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

यातायात_प्लान :-

  1. परेड के दौरान आईएमए की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं जायेगा तथा आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा।
  2.  बल्लूपुर से प्रेमनगर की ओर जाने वाले ट्रैफिक को रांघडवाला तिराहा से मिठी बेरी होते हुए प्रेमनगर की ओर भेजा जायेगा।
  3. प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाले छोटे वाहनों को प्रेमनगर चौक से एमटी गेट से अन्दर मीठी बेरी गेट से रांघडवाला से शहर की ओर भेजा किया जायेगा।
  4. सेलाकुई/भाऊवाला से आने वाले समस्त भारी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुये नया गांव से शहर की ओर भेजा जायेगा।
  5. देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डाइवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ भेजा जायेगा।

नोट- उक्त डायर्वजन समय को यातायात के दबाव के अनुसार घटाया/बढ़ाया जा सकता हैं।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement