Connect with us

Uttarakhand

USA में रह रही महिला का देहरादून में बना जन्म प्रमाण-पत्र, भाई ने बहनों के खिलाफ दर्ज करवाई FIR

Published

on

USA में रह रही महिला का देहरादून में बना जन्म प्रमाण-पत्र, भाई ने बहनों के खिलाफ दर्ज करवाई FIR

USA-अमेरिका में रह रही महिला का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में भाई ने अपनी दो बहनों और नगर निगम के अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी थी, जिस पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, कोर्ट में अमित बख्शी निवासी इंदिरा कॉलोनी फेस-एक ने अपील की। उनकी बहन सोनिया बख्शी का विवाह वर्ष 1999 में रुचिर चौधरी से हुआ था। वर्ष 2005 में वह अपने पति के साथ अमेरिका चली गई थी।

वर्ष 2015 में सोनिया बख्शी को अमेरिका में रहने के लिए ग्रीन कार्ड बनवाना था। इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ी। सोनिया ने भाई अमित से जन्म प्रमाण पत्र बनाने को कहा। अमित उस वक्त गाजियाबाद में रहते थे।

इसलिए, उन्होंने इससे मना कर दिया। आरोप है कि इसके बाद सोनिया अपने भाई अमित से रंजिश रखने लगी थी। कुछ समय पहले अमित को पता लगा कि सोनिया ने दूसरी बहन नीशू गोयल साथ नगर निगम कर्मियों संग षड्यंत्र रचा। दून नगर निगम से 18 दिसंबर 2015 को सोनिया बख्शी का जन्म प्रमाण पत्र बनवा लिया गया।

अमित ने नगर निगम से जन्म प्रमाण पत्र के बाबत सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी। लेकिन, नगर निगम ने कोई जानकारी नहीं दी। बाद में वर्ष 1976 का रिकॉर्ड निकाला गया तो उससे पता लगा कि इस साल सोनिया बख्शी के जन्म का प्रमाण नगर निगम में जमा नहीं है।

अमित ने 2015 में जन्म प्रमाण जारी करने के आधार का रिकॉर्ड निकलवाया। आरोप है कि यह रिकॉर्ड भी नगर निगम से गायब है। इस मामले में अमित की तरफ से पुलिस को शिकायत की गई। आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद अमित ने कोर्ट की शरण ली।

अब कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जन्म प्रमाण पत्र नगर निगम से हासिल करने की मुख्य आरोपी महिला इस समय विदेश में रह रही है। शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि साक्ष्यों के आधार जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement