Uttar Pradesh
नहीं थम रहा आतंक! बरेली में घरों में घुसा सियार, महिला और कई बच्चे घायल
यूपी के कई शहरों में जंगली जानवरों का खतरा बढ़ रहा है। जंगली जानवरों का आतंक अब बरेली के फतेहगंज में भी मच रहा है। बरेली जिले के फतेहगंज पूर्वी नगर में सियार के हमले से महिला समेत कई बच्चे घायल हो गए।
यूपी के कई शहरों में जंगली जानवरों का खतरा बढ़ रहा है। जंगली जानवरों का आतंक अब बरेली के फतेहगंज में भी मच रहा है। बरेली जिले के फतेहगंज पूर्वी नगर में सियार के हमले से महिला समेत कई बच्चे घायल हो गए। दहशत में आए ग्रामीणों ने वन विभाग से सियारों को पकड़वाने की मांग की है। वन विभाग सियार को पकड़ने के लिए टीम लगा रहे हैं। वन विभाग का कहना है कि गांव में हुए हमले की जानकारी मिली है। घायलों का इलाज करवाा जा रहा है। जल्द सियार को पकड़ लिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह पांच बजे बाकरगंज गांव की जयंती देवी घर से बाहर अपनी नाती दीपक को लेकर बैठी थी। इसी दौरान से सियार ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाया। सियार खेतों की तरफ भाग गया। ग्राम प्रधान रणधीर सिंह यादव ने वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। अधिकारियों ने जानवर के पैरों के निशान देखे सियार के हमले की पुष्टि किया था। महिला और उसके नाती को सीएचसी भिजवाया गया।
अमृता में घर में घुस आया सियार, बच्चे किए घायल
अमृता में शाम के समय सियार केसरी के घर में घुस आया। आयुष, आर्यन, आरुष को घायल कर दिया। बच्चों की मां कृष्णा देवी ने बताया कि वह बच्चों के साथ घर में थी। इसी दौरान सियार घर में घुस आया और बच्चों पर हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर गांव वाले आ गए और सियार को वहां से भगाया। बच्चों को कस्बे के निजी अस्पताल में ले जाकर उपचार करवाया है।
वन विभाग के रेंजर ऋषि ठाकुर ने बताया कि सियार द्वारा हमलाकियागयाहै। गांव वालों ने इसकी जानकारी दी है। वन विभाग की टीम सियार के पैरों के निशान खोजने की कोशिश कर रही है जिससे उसकी लोकेशन का पता चल सके। उसको पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगाए जा रहे हैं।