Connect with us

Uttarakhand

UGC वापस लेने की मांग को लेकर शेर सिंह राणा का प्रदर्शन, टोल फ्री की मांग

Published

on

UGC वापस लेने की मांग को लेकर शेर सिंह राणा का प्रदर्शन, टोल फ्री की मांग

हरिद्वार :  हरिद्वार में UGC के नए प्रावधानों को लेकर विरोध की आग तेज हो गई है। राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के संयोजक शेर सिंह राणा के नेतृत्व में विभिन्न क्रांति दलों और छात्रों ने टोल प्लाजा के पास जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कुछ समय के लिए टोल प्लाजा को फ्री कराने की मांग उठाई और शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद अधिकारियों के जरिए शासन को ज्ञापन सौंपा गया। शेर सिंह राणा ने साफ चेतावनी दी है कि यदि केंद्र सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो जल्द ही सचिवालय और डीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

धर्मनगरी हरिद्वार में UGC के नए प्रावधानों के खिलाफ आक्रोश चरम पर है। शेर सिंह राणा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता और छात्र टोल प्लाजा के पास एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने UGC को तुरंत वापस लेने की मांग की और विरोध जताते हुए टोल को कुछ समय के लिए फ्री कराने की जिद पर अड़ गए। इस दौरान शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

प्रदर्शन के दौरान शेर सिंह राणा ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर उनकी आवाज केंद्र सरकार तक नहीं पहुंची, तो यह आंदोलन और उग्र होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर छात्र और कार्यकर्ता सचिवालय और जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

वहीं, प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने UGC के नए प्रावधानों पर गंभीर सवाल खड़े किए। छात्रों का कहना है कि नए नियमों से वे बेहद असमंजस और चिंता में हैं। छात्रों का आरोप है कि पहले किसी मामले में जांच और पूछताछ के बाद कार्रवाई होती थी, लेकिन अब बनी नई प्रक्रिया को लेकर उनके मन में भारी आशंका बनी हुई है। फिलहाल प्रदर्शनकारियों ने शासन के नाम ज्ञापन सौंप दिया है और जल्द कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन का ऐलान किया है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement