Connect with us

Uttarakhand

THDC टनल से मिला एक और श्रमिक, टनल रेस्क्यू अभियान हुुआ तेज़ आखिरी की तलाश जारी

Published

on

THDC टनल से मिला एक और श्रमिक, टनल रेस्क्यू अभियान हुुआ तेज़ आखिरी की तलाश जारी

चमोली: पीपलकोटी के हाट-सियासैंण क्षेत्र में THDC की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। इसी बीच राहत एवं बचाव अभियान में एक और श्रमिक मिल गया है। उसे तत्काल जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर भेजा गया है।

हादसे के बाद से टनल में फंसे और लापता श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए SDRF, NDRF, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें लगातार अभियान चला रही हैं।

एक श्रमिक की तलाश अभी बाकी

रेस्क्यू अभियान के दौरान एक और श्रमिक के मिलने के बाद अब एक लापता श्रमिक की तलाश शेष है। रेस्क्यू टीमें टनल के भीतर संभावित स्थानों पर सघन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

टीमों का पूरा फोकस लापता श्रमिक तक पहुंचने पर है। इसके लिए टनल के अंदर जमा मलबे और स्लज को लगातार हटाया जा रहा है।

पानी और स्लज निकालने में जुटी टीमें

टनल के भीतर जमा पानी को बाहर निकालने के लिए सक्शन पंप और अन्य उपकरणों की मदद ली जा रही है। पानी और कीचड़ हटाने से रेस्क्यू टीमों के लिए टनल के अंदर आगे बढ़ना आसान हो रहा है।

साथ ही संभावित स्थानों की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि आखिरी लापता श्रमिक तक जल्द पहुंचा जा सके।

9 शव बरामद, 12 घायल

अब तक हादसे में 9 श्रमिकों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 12 श्रमिक घायल हुए हैं। एक श्रमिक अभी भी लापता है।

जिला प्रशासन, पुलिस, SDRF, NDRF और संबंधित विभागों की टीमें आपसी समन्वय के साथ रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं। मौके पर आवश्यक संसाधन और उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। फिलहाल रेस्क्यू टीमों की प्राथमिकता लापता आखिरी श्रमिक को तलाशकर सुरक्षित बाहर निकालना है। टनल के भीतर अभियान लगातार जारी है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement