Uttar Pradesh
up top news today 20 february modi kalki dham ground breaking ceremony cm yogi adityanath akhilesh yadav rahul gandhi

UP Top News Today 20 February 2024: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार को रायबरेली से लखनऊ में प्रवेश करेगी। मोहनलालगंज, पीजीआई, नाका चौराहा, बांस मण्डी चौराहा, कैसरबाग, दुबग्गा तिराहा, बुद्धेश्वर ओवरब्रिज, तिकुनिया तिराहा, पुराना पारा थाना तिराहा, बाराबिरवा, पीकेडली, कृष्णानगर, नादरगंज, स्कूटर इंण्डिया, जुनाबगंज, कटी बगिया तिराहा तक यात्रा का कार्यक्रम प्रस्तावित है। यात्रा के मद्देनजर कई रूटों पर ट्रैफिक डायवर्जन भी किया गया है।
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा की मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा भी मौजूद रहेंगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि दोपहर 3:30 बजे प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में यह बैठक पार्टी के राज्य मुख्यालय पर होगी। उन्होंने बताया कि बैठक में सीएम व प्रदेश चुनाव प्रभारी के अलावा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और उपमुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक मौजूद रहेंगे। बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों एवं सभी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे।
पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज
क्या सच में लीक हुआ सिपाही भर्ती परीक्षा का पर्चा? आंतरिक कमेटी करेगी जांच
सिपाही भर्ती परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों की जांच के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने एडीजी अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक आंतरिक जांच समिति गठित की है। भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा ने कहा कि यह कमेटी प्रश्नपत्र लीक होने की शिकायतों, प्रश्नपत्र की छपाई में गड़बड़ी, कुछ केंद्रों पर प्रश्नपत्र देर से पहुंचने और अभिनेत्री सनी लियोनी के नाम से प्रवेश पत्र जारी होने के मामले की जांच करेगी।
क्या सच में लीक हुआ सिपाही भर्ती परीक्षा का पर्चा? आंतरिक कमेटी करेगी जांच
कांग्रेस और सपा में सीटों पर बढ़ी रार, 27 प्रत्याशी उतार चुके अखिलेश
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही रार अब और तीखी होती नज़र आ रही है। एक ओर कांग्रेस से सीटों पर सहमति नहीं बन पा रही है और अखिलेश यादव धड़ाधड़ 27 सीटों पर प्रत्याशी उतार चुके हैं। वहीं उनकी पार्टी में ‘पीडीए’ या यूं कहें आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र निष्ठाएं बदलने के दबाव में स्वामी प्रसाद मौर्य सरीखे साथियों से रार बढ़ती जा रही है।
कांग्रेस और सपा में सीटों पर बढ़ी रार, 27 प्रत्याशी उतार चुके अखिलेश
Delhi-Meerut Expressway : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के 5वें चरण की अड़चनें दूर
लंबे समय तक काम बंद रहने के बाद अब दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पांचवें चरण से जुड़ी सभी बाधाएं दूर हो गई हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने मोहिउद्दीनपुर से खरखौदा रोड को एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए रैंप बनाने को मंजूरी दी है, जिसके बाद एनएचएआई ने प्रोजेक्ट को पूरी करने के लिए नए सिरे से समय सीमा निर्धारित की है।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के 5वें चरण की अड़चनें दूर, यहां अटका था काम
मोदी ने मथा SP का गढ़, जानें PM के कल्किधाम दौरे का सियासी गुणाभाग
गैर सियासी मंच पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इशारों-इशारों में बहुत कुछ कह दिया। कभी मुलायम सिंह और रामगोपाल यादव की कर्म भूमि रहे संभल की धरती से लक्ष्य पर निशाना साधा। इस धार्मिक मंच पर उन्होंने विरासत से विकास तक बात की। तो शब्द बाणों से उन्होंने चुटीला अंदाज भी दिखाया। सनातनी आस्था के केंद्र में कल्कि को रखते हुए लोगों के सामने ¨’मिशन 2024′ के लिहाज से अपना रिपोर्ट कार्ड भी उपलब्धियां गिनाकर कर पेश कर दिया।
मोदी ने मथा SP का गढ़, जानें PM के कल्किधाम दौरे का सियासी गुणाभाग
यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।