Connect with us

Uttar Pradesh

Swami Prasad has gone mad SP MLA Manoj Pandey gave advice to the party general secretary

Published

on

Swami Prasad has gone mad SP MLA Manoj Pandey gave advice to the party general secretary


ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ सपा में ही विरोध शुरू हो गया है। सपा विधायक और पार्टी के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला बोला। मुख्य सचेतक मनोज पांडेय ने विरोध जताते हुए नसीहत दी। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। स्वामी प्रसाद मौर्य विक्षिप्त हो चुके हैं। मानसिक संतुलन ठीक ना होने की वजह से वह ऐसे बयान दे रहे हैं। पार्टी ने कई बार उनको नसीहत दी बावजूद इसके नहीं मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का पार्टी में ही विरोध है। सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय ने स्वामी प्रसाद मौर्य को फिर नसीहत दी।

दरअसल, बुधवार को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणी से नाराज सत्ता पक्ष के सदस्यों ने हंगामा किया। इस दौरान सदन में दोनों पक्षों के बीच जमकर नोंकझोंक भी हुई। विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने राम मंदिर प्रमाण प्रतिष्ठा पर टिप्पणी की तो भाजपा के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। वे सदन की कार्यवाही रोक कर राम मंदिर पर चर्चा कराने की मांग करने लगे।                                          

स्वामी प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार ऐसा प्रचारित कर रही है, जैसे राम पहले थे ही नहीं जबकि सच्चाई यह है कि राम की हजारों साल से पूजा होती रही है। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भाजपा का था। इस कार्यक्रम की वजह से लाखों लोगों को वहां जाने से रोक दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राम पहले से मौजूद हैं तो अरबों रुपया खर्च करने की क्या जरूरत थी? जबकि सरकार शिक्षामित्रों को मानदेय नहीं दे पा रही है। 



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement