Connect with us

Rajasthan

rajasthan weather forecast imd rain alert jaipur mausam barish temperature

Published

on

rajasthan weather forecast imd rain alert jaipur mausam barish temperature


ऐप पर पढ़ें

Rajasthan weather forecast: राजस्थान में बहुत तेजी से मौसम बदल रहा है। यूं तो दिन में धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो जा रहा है लेकिन सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। फरवरी में भी जनवरी जैसी ठंड का सितम जारी है। ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ के चलते राज्य के कई हिस्सों में बारिश के बाद पारा नीचे लुढ़क गया है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले सात दिनों तक मौसम का हाल बताया है।

बारिश और शीतलहर का डबल अटैक

मौसम विभाग के मुताबिक, कई इलाकों में बारिश के बाद शुक्रवार को शीतलहर की स्थिति फिर से लौट आई। बारिश और शीतलहर के डबल अटैक के बाद कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। राज्य के फतेहपुर में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले एक हफ्ते तक ठंड का सितम

राजस्थान में फरवरी के दूसरे हफ्ते में भी ठंड कम नहीं हुई। दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत तो मिलती है लेकिन सूरज ढलने के बाद कंपकंपी छूटने लगती है। राज्य में ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, सर्दी का यह सितम अगले एक हफ्ते तक जारी रहेगा। यानी 15 फरवरी तक राज्य के लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। हालांकि दिन के समय धूप खिलने से पारा ऊपर चढ़ेगा।

कहां कितना पारा?

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। कई स्थान शीतलहर की चपेट में रहे। शुक्रवार सुबह सीकर में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री, करौली और बांसवाड़ा में 3.0 डिग्री दर्ज किया गया। चूरू और भीलवाड़ा में 3.5 डिग्री, पिलानी में 3.5 डिग्री और अलवर में 4.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement