Connect with us

Rajasthan

Rajasthan lok sabha election 2024 phase 2 voting live updates on 13 seats of rajasthan jodhpur Barmer kota bjp Congress

Published

on

Rajasthan lok sabha election 2024 phase 2 voting live updates on 13 seats of rajasthan jodhpur Barmer kota bjp Congress


राजस्थान में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण और अंतिम चरण में आज 13 सीटों पर  वोट डाले जा रहे हैं। मतदान शुक्रवार सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चलेगा, जिसमें दो करोड़ 80 लाख 78 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। आज जिन संसदीय सीटों के लिए मतदान होगा उनमें – टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां शामिल हैं। निर्वाचन आयोग ने चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। राजस्थान में लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं, इनमें से 12 सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले गए थे।

दूसरे चरण के चुनाव में इन क्षेत्रों में सत्तारुढ़ भाजपा एवं विपक्षी दल कांग्रेस तथा बसपा के 13-13, भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) के 7 एवं अन्य राजनीतिक दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशियों सहित 152 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं। जिनमें केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर एवं केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी बाड़मेर, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला कोटा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सी पी जोशी चित्तौड़गढ़ एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी भीलवाड़ा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत जालोर से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र एवं सांसद दुष्यंत सिंह झालावाड़-बारां से भाजपा उम्मीदवार के रुप में चुनाव मैदान में अपना चुनावी किस्मत आजमा आ रहे हैं।

LIVE UPDATES :-

:- वसुंधरा राजे के प्रपोत्र आज पहली बार करेंगे मतदान। विनायक प्रताप सिंह झालावाड़ के हाऊसिंग बोर्ड के बूथ संख्या  32 पर करेंगे मतदान। 

डूंगरपुर-बांसवाड़ा से बीजेपी उम्मीदवार महेंद्र जीत सिंह मालवीया ने किया मतदान। शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने किया मतदान। 

:-  उदयपुर में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जारी। वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी खबर, बूथ नंबर144 पिडोलिया में वीवीपैट हुई खराब। भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने डाला वोट, बालोतरा के गांधीपुरा स्कूल में बूथ संख्या 107 पर डाला वोट। पाली जिले के 2263 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू। जिले के कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लगी कतार, सभी मतदान केंद्र पर सुरक्षा को लेकर किए गए बंदोबस्त।

:-  भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह। सिरोही-जालौर से बीजेपी प्रत्याशी लुंबाराम ने डाला वोट। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और वैभव गहलोत ने किया मतदान। वसुंधरा राजे ने हाउसिंग बोर्ड स्थित बूथ पर किया मतदान। मतदान के बाद वसुंधरा राजे का बयान, कहा-‘देश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी’, ‘बारां-झालावाड़ में दुष्यंत सिंह को मिल रहा भारी समर्थन मिल रहा है। वसुंधरा राजे के प्रपौत्र ने भी किया मतदान। वैभव गहलोत ने मतदान करने से पहले जोधपुर में पूर्वजों की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। 

:-  राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एक्स पर लिखा-आज वोट के लिए प्रस्थान करने से पहले बेटे वैभव गहलोत को विजय का आशीर्वाद प्रदान किया।

आप सभी से आग्रह है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी जिम्मेदारी निभाएं और न्याय के लिए वोट करने जाएं।

:-  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने मतदान किया। इसके बाद मीडिया से बात की। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहां कि कांग्रेस के राज में तुष्टीकरण की राजनीति हुई।  मतदान से पहले सीपी जोशी ने कालका माता से आशिर्वाद लिया। देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनेगी। जन-जन की यहीं पुकार है कि मोदी फिर से प्रधानमंत्री बने।राजस्थान में प्रचंड बहुमत के साथ 25 में से 25 सीटें बीजेपी जीतेगी। तीसरी बार मोदी की सरकार बन रही है।

:-  केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मतदान किया। मीडिया से बात करते हुए शेखावत ने कहा कि आज का दिन परिपक्व होते लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा दिन है। जिस उत्साह के साथ लोग मतदान के लिए निकले है। उसके आधार पर कह सकता हूं कि मतदान का प्रतिशत बहुत बढ़ेगा। पीएम मोदी ने 10 साल में गरीबों का कल्याण किया है। पीएम मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी की रेखा से बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की है। देश की सीमाओं को सुरक्षित किया। आर्थिक रूप से मजबूत किया। जोधपुर  प्रचंड बहुमत से जीतेंगे। राजस्थान की सभी 25 सीटों को जीतेंगे।

:- केंद्रीय मंत्री शेखावत की धर्मपत्नी नोनद कंवर, पुत्रियां सुहासिनी शेखावत, सुरंगमा शेखावत भी थीं। एक आम मतदाता की तरह शेखावत परिवार पंक्ति में खड़ा हुआ और अपनी पारी का इंतजार किया। अपना मताधिकार का प्रयोग करने के बाद शेखावत ने कहा कि राजस्थान में भाजपा 25 की 25 सीटें जीतकर हैट्रिक लगाएगी। देश में 400 पार सीटें एनडीए की आएंगी, इसमें कोई भी दो राय नहीं है। उन्होंने पिछले 10 साल में मोदी सरकार में हुए विकास कार्यों को जीत का आधार बताया।

:-  राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 11. 78 फीसदी मतदान हुआ है। राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 11. 78 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा झालावाड़-बांरा में 13.26 फीसदी हुआ है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आकंड़ों के अनुसार टोंक-सवाई माधोपुर में  10.89 प्रतिशत, अजमेर 11.66,  पाली 10.50,  जोधपुर 10.45,  बाड़मेर 12.10,  जालौर 12.01,  उदयपुर 12.06, बांसवाड़ा 12. 75, चित्तौड़गढ़  10.89,  राजसमंद 11.77, भीलवाड़ा 11. 66. कोटा 13. 32 और  झालावाड़ा-बांरा में 13. 26 फीसदी मतदान हुआ है। दूसरी तरफ पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बाड़मेर में मतदान किया है। 

:- कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता व बायतु विधायक हरीश चौधरी घर से ट्रेक्टर पर सवार होकर मतदान करने के लिए बूथ पर पहुंचे। बता दें हरीश चौधरी कांग्रेस के बड़ा नेता है। बाड़मेर में इन्हीं की पंसद के आधार पर उम्मेदाराम बेनीवाल को टिकट दिया गया है। 

:- बाड़मेर से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी ने प्रशासन पर दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। भाटी ने एक्स पर लिखा- बायतु विधानसभा में मेरी एजेंटों को बूथ से बाहर निकाला जा रहा है। वोटिंग मशीन पर मेरे नाम पर पट्टी लगाई जा रही है। यह कैसा लोकतंत्र है। आखिर प्रशासन किसके दबाव में काम कर रहा है।

:-  13 जिलों में अब तक इन जिलों में 26.84 फीसदी वोटिंग हुई है। भीलवाड़ा में पोलिंग बूथ पर बुजुर्ग की हुई मौत, मतदान के लिए जाते वक्त बिगड़ी थी हालत। भीलवाड़ा के उपनगर पूर्व के वार्ड संख्या दो में स्थित मतदान केंद्र पर मतदाता  छगनलाल बाघेला उम्र 75 की मौत हो गई। अपना वोट डालने आए थे। अचानक चक्कर खाकर गिर गए।  बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दम तोड़ दिया। 

:-  11 बजे तक टोंक-सवाई माधोपुर में 24.00,  अजमेर 24. 43, पाली 24. 62, जोधपुर 25. 75, बाड़मेर 29.58, जालौर 28.50, उदयपुर 27. 46, बांसवाड़ा 30. 04, चित्तौड़गढ़ 26. 48, राजसंमद 25. 58,  भीलवाड़ा 25.15, कोटा 28.30 और झालावाड़ा-बांरा में 28.88 फीसदी मतदान हुआ है। 

:-   राजस्थान में दोपहर 1 बजे तक 40.39 फीसदी मतदान हुआ है। अजमेर- 35.77%, बांसवाड़ा – 46.53, बाड़मेर- 47.48. भीलवाड़ा – 37.01, चित्तौड़गढ़ – 40.50, जालौर – 41.47, झालावाड़-बारां- 44.20, जोधपुर- 39.90, कोटा-42.51, पाली-36.59, राजसमंद-36.88, टोंक-सवाईमाधोपुर- 34.64, उदयपुर- 41.32% मतदान हुआ है। 

:-   कोटा से कांग्रेस उम्मीदवार प्रहलाग गुंजल ने ओम बिरला पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। कोटा-बूंदी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल ने भी अपना वोट बंधा धर्मपुरा गांव में डाला। मतदान के बाद गुंजल ने कहा कि “मैं चुनाव जीत रहा हूं. उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला का चेहरा बेनकाब हो गया है। मैं जीतूंगा, भारतीय जनता पार्टी में घबराहट है। सरकार के खिलाफ गुस्सा है। परिणाम हमारे पक्ष में आएगा। सुबह से हम शिकायत कर रहे हैं, कलेक्टर को चार बार कह चुके हैंष” एक सवाल के जवाब में गुंजल ने कहा कि “ओम बिरला का चेहरा बेनकाब हो गया है। यह मायने नहीं रखता कि वह अब क्या बोल रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि “चोर की दाढ़ी में तिनका है। पहले कोटा में सांप्रदायिक दंगे कराकर वोट लेने की चेष्टा की गई। इसके बाद गुर्जर, मीणा को लड़ाने के लिए काम किया गया।”

:- बाड़मेर में रविंद्र भाटी और कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई है। जिसकी वजह से वोटिंग रोकनी पड़ी है। जोधपुर में एक पुलिस कर्मी को जमकर धुन दिया है। राजस्थान में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को 13 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। दोपहर 3 बजे तक इन सीटों पर 50.27 फीसदी वोटिंग हुई है। बांसवाड़ा सीट पर अब तक सबसे ज्यादा 60.01 फीसदी मतदान हुआ है। बाड़मेर सीट पर 59.71 फीसदी वोट पड़े हैं। पहले चरण में 3 बजे तक 41.51 फीसदी वोटिंग हुई थी।


 

 



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement