Connect with us

Madhya Pradesh

MP Weather today 29 january respite from cold and fog temperature rises relief for next 2 days mausam ka haal

Published

on

MP Weather today 29 january respite from cold and fog temperature rises relief for next 2 days mausam ka haal


ऐप पर पढ़ें

MP Weather: मध्य प्रदेश के पड़ रही कड़ाके की ठंड से राहत के आसार हैं। सूबे के कई शहरों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिन सर्दी के सितम से राहत मिलेगी। फरवरी लगते ही एक बार फिर शीतलहर का कहर पड़ सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, सूबे पर पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ रहा है। इसके चलते हवा का रुख भी बदल गया है। राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत 14 शहरों में अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। रविवार को औसत अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है। 

सूबे की राजधानी भोपाल में रविवार को अधिकतम 28 डिग्री के पार दर्ज किया गया है। वहीं, उज्जैन, इंदौर और अन्य शहरों  में भी ठंड और कनकनी से थोड़ी सी राहत मिली है। खंडवा जिले में सूबे का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। वहीं, रात के समय में 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है।

अगले 2 दिन राहत

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 2 दिन ठंड और शीतलहर से राहत मिल सकती है। जनवरी के आखिरी दिन 31 जनवरी के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। IMD के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते ठंड से राहत के आसार हैं। हवा का रुख बदलने से शीतलहर के कहर से राहत मिल रही है।

फरवरी से फिर परेशान करेगी ठंडी

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिन के बाद मौसम में फिर बदलाव होगा। फरवरी के पहले दिन से ठंड फिर से लौट सकती है और शीतलहर भी चलने के आसार हैं। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों से आने वाली ठंड हवाओं के चलते एक बार फिर सूबे में ठंड और कोहरे पड़ सकता है। 

मध्य प्रदेश में इस साल अबतक कड़ाके की ठंडी पड़ी है। सूबे के उत्तरी और पूर्वी हिस्से में ठंड के चलते न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से भी नीचे रहा है। पूर्वानुमान है कि जनवरी के समाप्त होने के बाद ठंड और शीतलहर से राहत मिल सकती है। 



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement