Blog
Mahant raped delhi woman after giving her nasheela prashad in palwal fir registered
ऐप पर पढ़ें
महंत द्वारा एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करने का शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। महंत पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाने वाली पीड़ित महिला दिल्ली की रहने वाली है। महिला ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए अदालत में याचिका दायर की थी। हरियाणा के पलवल जिले की बहीन थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली की रहने वाली पीड़ित महिला ने कोर्ट में दायर अपनी याचिका में बताया था कि वह घरेलू तौर पर परेशानी में थी। इस बीच वह उत्तर प्रदेश के कोसी स्थित कोकिला वन मंदिर में दर्शन करने के लिए गई थी। वहां पर उसकी मुलाकात एक बाबा से हुई। उसने अपने आप को शनिदेव मंदिर का महंत बताया था। महिला ने उक्त बाबा को अपनी परेशानी बताई तो उसने कहा कि उसकी सब परेशानी दूर हो जाएगी।
पत्नी के सामने बेटी से रेप और बेटे संग अप्राकृतिक सेक्स करता था पिता, मां देती थी यातनाएं
इसके बाद वह महंत महिला को अपनी गाड़ी में गत 18 जून को माता के दर्शन करवाने के बहाने उसे नूंह के होडल ले गया था। कुछ दूर जाने के बाद महंत ने उसे नशीला पदार्थ मिला हुआ प्रसाद खाने के लिए दिया। उस प्रसाद को खाने के बाद वह बेहोश हो गई। महिला का आरोप है कि जब वह होश में आई तो उसने देखा कि उसके और महंत के शरीर पर कपड़े नहीं थे। महंत द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया था और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली थी। जब उसने महंत की हरकत का विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद वह वीडियो की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा।
दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी
वहीं, गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-तीन थाना क्षेत्र में महिला से छह साल तक दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने शिकायत पर डीएलएफ फेज-तीन थाने में दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि साल 2014 में उसकी एक युवक से जान पहचान हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि साल 2020 तक उसके साथ दुष्कर्म किया।
