Connect with us

Uttar Pradesh

Lok Sabha Elections 2024 UP Aligarh BSP and SP Congress Candidate property assets worth crores

Published

on

Lok Sabha Elections 2024 UP Aligarh BSP and SP Congress Candidate property assets worth crores


ऐप पर पढ़ें

गांव, गरीब की बातें करने वाले राजनीतिक दलों के नेता करोड़पति से कम नहीं है। बुधवार को अलीगढ़ में सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी बिजेन्द्र सिंह व बसपा प्रत्याशी हितेन्द्र उपाध्याय बंटी की ओर से नामांकन के साथ दाखिल किए गए ब्यौरे से खुलासा हुआ है कि दोनों ही प्रत्याशियों की संपत्ति करोड़ों में है। सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी बीए पास चौ. बिजेंद्र सिंह पर कुल 26.51 लाख रुपये की चल संपत्ति हैं। इसमें इन पर 70 हजार की नकदी और 10 हजार रुपये बैंक खाते में हैं। इनके पास 22.61 लाख की कीमत की स्कार्पियो भी है। 3.10 लाख की कीमत का 150 ग्राम सोना भी है। इसके अलावा पत्नी राकेश चौधरी पर कुल 8.46 लाख की चल संपत्ति है।

बसपा प्रत्याशी असलाह के शौकीन

बसपा प्रत्याशी हितेंद्र उपाध्यक्ष बंटी असलाह के शौकीन हैं। उनके पास लाइसेंसी रिवाल्वर व राइफल है। परिवार पर कुल 7.47 करोड़ की चल- अचल संपत्ति हैं। जिसमें प्रत्याशी के नाम 5.11 करोड़ और पत्नी प्रीती उपाध्याय के नाम 2.35 करोड़ की सपंत्ति है। चल संपत्ति में हितेंद्र पर 90 लाख रुपये की संपत्ति है। 98 हजार की नकदी के साथ ही अलग-अलग तीन बैंक खातों में करीब साढ़े पांच लाख रुपये हैं। एक आठ लाख की फॉचंयूनर कार और एक लाख का एक्टिवा स्कूटर है। 25 लाख की कीमत के सोने और चांदी के आभूषण भी इनके पास हैं।

पत्नी के पास कुल 45 लाख की अचल संपत्ति है। इसमें 44 लाख से ज्यादा की कीमत का सोना और चांदी, 50 हजार की एक एक्टिवा और नकदी शामिल है। अचल सम्पत्ति में हितेंद्र पर कुल 4.21 करोड़ की संपत्ति हैं। स्वर्ण जयंती नगर में फ्लैट, फरीदपुर गांव में भूमि और सेंटर प्वाइंट पर दुकान शामिल है। साढ़े सात लाख की कीमत का विष्णुपुरी में और 64 लाख की कीमत का सिटी एन्क्लेव में मकान है। इनकी पत्नी पर कुल 1.89 करोड़ की अचल संपत्ति है। इसमें बंगमबाग में मकान, असदपुर क्याम में 17 लाख का मकान और स्वर्ण जयंती नगर का मकान शामिल है।

अरुण गोविल के लिए वोट मांगेगी रामायण की स्टार कास्ट, चुनाव प्रचार में राम संग दिखेंगे सीता और लक्ष्मण

बिजेन्द्र सिंह के परिवार की 10 साल में 10 करोड़ बढ़ गई चल-अचल सम्पत्ति

गठबंधन प्रत्याशी के परिवार की चल-अचल सम्पत्ति बीते 10 साल में 10 करोड़ बढ़ी है। 2014 में जब बिजेन्द्र ने कांग्रेस से चुनाव लड़ा था, तो नामांकन के पथ दाखिल किए गए सम्पत्ति के ब्यौरे में परिवार के पास चल-अचल सम्पत्ति 1.70 करोड़ की थी। जो अब बढ़ कर 11.68 करोड़ सपत्नी हो चुकी है।

बिजेन्द्र की पत्नी हैं ज्यादा धनवान

गठबंधन प्रत्याशी की पत्नी अपने पति से ज्यादा धनवान हैं। पत्नी राकेश चौधरी के पास कुल 130 ग्राम सोना है। जिसकी कीमत 8.06 लाख रुपये है। अगर अचल संपत्ति की बात करें तो 11.58 करोड की संपति हैं। इसमें बिजेंद्र पर 3.41 करोड़ और उनकी पत्नी पर 8.15 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है। इनके पास कृषि योग्य भूमि के साथ ही प्लाट और पेट्रोल पंप भी हैं। बिजेन्द्र पर दो मुकदमे विचाराधीन हैं।

बिजेन्द्र सिंह द्वारा पूर्व के चुनावों में दर्शाई गई सम्पत्ति

– 2014 में परिवार के पास चल-अचल सम्पत्ति-1.70 करोड़ 

– 2019 में परिवार के पास चल- अचल सम्पत्ति-1.78 करोड़



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement