Connect with us

Blog

horoscope rashifal budh surya mangal shani rashi parivartan gochar future predictions

Published

on

horoscope rashifal budh surya mangal shani rashi parivartan gochar future predictions


Rashifal Horoscope : ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। आने वाले कुछ दिनों में बुध, सूर्य, मंगल और शनि की चाल बदलने जा रही है। 7 मार्च को शुक्र कुंभ राशि में और बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे। 14 जनवरी को सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे। 15 मार्च को मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।  15 मार्च को बुध मीन राशि में उदय हो जाएंगे। इसके बाद 18 मार्च को शनि कुंभ राशि में उदय हो जाएंगे।  बुध, सूर्य, मंगल, शनि की चाल बदलने से कुछ राशि वालों को लाभ होगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल…

मेष राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परंतु बातचीत में संतुलित रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। परिश्रम अधिक रहेगा।

वृषभ राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। संयत रहें। अति उत्साही होने से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव बढ़ेगा। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परंतु मन परेशान भी हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

Horoscope : 15 मार्च से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, बुध देव करेंगे भाग्योदय

कर्क राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। भक्ति संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम भी अधिक रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी।

सिंह राशि- मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। सप्ताह के प्रारंभ में कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। वाहन सुख में कमी आ सकती है। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

कन्या राशि- मन अशांत रहेगा। संयत रहें। बातचीत में भी संतुलित रहें। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

आने वाले 7 दिनों तक इन राशियों की रहेगी मौज, राजा के समान बिताएंगे जीवन, धन- संपदा में होगी वृद्धि

तुला राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परंतु मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। बातचीत में संतुलित रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। सप्ताह के प्रारंभ में कारोबार संतोषजनक रहेगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

धनु राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परंतु आत्मसंयत भी रहें। धैर्यशीलता बनाए रखें। नौकरी में तरक्की के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी।

Rashifal : 5 मार्च को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

मकर राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। सप्ताह के प्रारंभ में कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।

मीन राशि- मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। खर्चों की अधिकता रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। कारोबार में परिवर्तन की संभावना बन रही है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)



Source link

Advertisement