Connect with us

Blog

holi hacks 2024 how to remove holi colour stains from marble tile walls in house

Published

on

holi hacks 2024 how to remove holi colour stains from marble tile walls in house


ऐप पर पढ़ें

रंग खेलने से केवल स्किन ही खराब नहीं होती कई बार घर की दीवारें, मार्बल और टाइल्स भी रंगीन हो जाती हैं। जिन्हें साफ करना काफी मुश्किल हो जाता है। क्योंकि सूखने के बाद इनका धब्बा रह जाता है। दीवारों, मार्बल और टाइल्स पर धब्बे रह गए हैं तो इन्हें साफ करने के लिए अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खा

सूखे रंगों को फौरन बटोर लें

अगर जमीन पर या किसी सतह पर सूखा रंग गिरा है तो उसे पानी से ना साफ करें। बल्कि झाड़ू से बटोरकर फेंक दें। पानी से साफ करने पर ये रंग पक्का हो जाता है और छुटने में समय लेगा।

कॉर्न स्टार्च से साफ करें

मार्बल पर अगर रंग का धब्बा लग गया है तो इसे साफ करने के लिए कॉर्नस्टार्च का पेस्ट पानी में घोलकर तैयार कर लें। अब इस कॉर्न स्टार्च के पेस्ट को रंग के धब्बे वाली जगह पर लगाकर छोड़ दें। कुछ घंटों के बाद पेस्ट को कपड़े से पोछकर हटाएं और पानी-साबुन मिलाकर साफ कर लें। 

नेलपॉलिश रिमूवर

अगर आपके लकड़ी के फर्नीचर मेज, सोफा, साइड टेबल या सेंटर टेबल किसी भी लकड़ी के फर्नीचर पर होली का रंग लगा रह गया है। तो इस धब्बे को छुड़ाने के लिए किसी नेलपॉलिश रिमूवर को कॉटन बॉल में डुबोएं और धब्बे पर लगाएं। सारे रंग के धब्बे बिल्कुल साफ हो जाएंगे। 

दीवारों पर लगा रंग कैसे साफ करें

दीवारों पर अगर होली का रंग लगा रह गया है तो इसे साफ करने के लिए कई तरीके आजमाएं जा सकते हैं। गर्म पानी में व्हाइट विनेगर और नींबू डालें। अब किसी साफ कॉटन के कपड़े को भिगोकर निचोड़ लें और रंग लगी दीवार पर रगड़ें। सारे रंग साफ हो जाएंगे। फिर साफ पानी से दीवार साफ कर दें। 

टाइल्स पर गिरा रंग कैसे साफ करें

टाइल्स पर लगे रंग को साफ करने के लिए नींबू. विनेगर और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। इन्हें रगड़कर गर्म पानी से पोंछ दें। ऐसा करने से रंग साफ हो जाएंगे।

Holi 2024 Hacks: घर को होली के रंगों से बचाना है तो काम आएंगे ये हैक्स, सारे दाग साफ हो जाएंगे



Source link

Advertisement