Rajasthan
ERCP: CM Bhajanlal and Shekhawat visit East Rajasthan know the schedule

ऐप पर पढ़ें
Rajasthan CM Dhanyawad Yatra Today : अगले माह लोकसभा चुनावों की घोषणा होने वाली है। इससे ठीक पहले भाजपा ने पूर्वी राजस्थान की सीटों पर अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए शनिवार से ईआरसीपी को लेकर हुए समझौते पर धन्यवाद यात्रा निकालने जा रही है। यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में निकलेगी। पहले चरण में यह यात्रा 2 दिन चलेगी। दो दिन में करीब 9 जिलों से यह यात्रा गुजरेगी। तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12 बजे सीएम भजनलाल शर्मा जयपुर से बड़ौदा मेव के लिए रवाना होंगे। यहां पहली सभा होगी। इसके बाद नगर, डीग, भरतपुर, रूपवास, सैपऊ होते हुए यह धन्यवाद यात्रा धौलपुर पहुंचेगी।
धौलपुर में शाम को सभा होगी
धौलपुर में शाम को सभा होगी। अगले दिन रविवार को यात्रा फिर शुरू होगी। पहली सभा बाड़ी में होगी। इसके बाद यह यात्रा करौली, गंगापुर सिटी, लालसोट, निवाई, चाकसू आएगी।चाकसू में आखिरी सभा होगी। इसके बाद राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा जयपुर आ जाएंगे। पहले चरण में यह यात्रा अलवर, डीग, भरतपुर, धौलपुर, करौली, गंगापुर सिटी, दौसा, टोंक, जयपुर जिले से होकर गुजरेगी।
गजेंद्र सिंह शेखावत का कार्यक्रम
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज से पूर्वी राजस्थान के दौरे पर है। 24 फरवरी को सुबह 11 बजे बरोदमेओ (अलवर)। दोपहर 12 नगर (अलवर)। दोपहर 1 डीग (भरतपुर)। दोपहर 2 भरतपुर। दोपहर 3 बजे रूपवास (भरतपुर)। दोपहर 3.30 बजे बाड़ी, सैपऊ (धौलपुर)। शाम 4.30 बजे राजाखेड़ा (धौलपुर)। धौलपुर में रात्रि विश्राम। इसी प्रकार 25 फरवरी को सुबह 11 बजे बाड़ी (धौलपुर)।दोपहर 12 बजे करौली। दोपहर 1 बजे गंगापुर सिटी। दोपहर 2 बजे Bharauti more (सवाईमाधोपुर)। दोपहर 3 बजे लालसोट। शाम 4 बजे निवाई (टोंक)। शाम 5 बजे चाकसू और शाम 6.30 बजे जयपुर रहेंगे।