Delhi
Delhi metro services delayed on yellow line due to passenger on track

ऐप पर पढ़ें
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की ट्रैक पर एक यात्री के चलते बुधवार को येलो लाइन पर सेवाओं में देरी हुई। इस दौरान लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिकारीयों ने इस बात की जानकारी दी। येलो लाइन दिल्ली में मिलेनियम सिटी सेंटर-गुरुग्राम और समयपुर बादली को जोड़ती है।
एक अधिकारी ने कहा, ‘ट्रैक पर एक यात्री मिला, जिसके चलते सेवाओं में देरी हुई। ‘एक यात्री ने बताया कि जिस मेट्रो से वह यात्रा कर रहा था वह गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन पर 15 मिनट से अधिक समय तक रुकी रही।
इससे पहले पिछले महीने दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर तकनीकी खराबी के चलते कुछ समय के लिए सेवाएं बाधित रही। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर को जोड़नेवाली येलो लाइन पर तकनीकी दिक्कतों के चलते कुछ समय के लिए सेवाएं प्रभावित रही।
हालांकि बाकी लाइनों पर सेवाएं सुचारू रूप से जारी रही। उन्होंने बताया कि यह दिक्कतें लोक कल्याण मार्ग से उद्योग भवन के बीच हुई थी।