Connect with us

Delhi

delhi bjp says 9 homeless died on roads every day in Jan and accuses arvind kejriwal govt negligence

Published

on

delhi bjp says 9 homeless died on roads every day in Jan and accuses arvind kejriwal govt negligence


ऐप पर पढ़ें

दिल्ली भाजपा (Delhi BJP) ने मंगलवार को बेघर लोगों को कड़ाके की ठंड से बचाने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। दिल्ली भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी में कड़ाके की ठंड से 100 से अधिक बेघर लोगों की मौतों का दावा किया। केजरीवाल सरकार पर पर्याप्त आश्रय शेल्टर होम स्थापित करने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Delhi BJP president Virendra Sachdeva) ने एक एनजीओ की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी में जनवरी महीने में हर दिन ठंड से नौ बेघर लोगों की मौत हुई।

सचदेवा ने कहा कि उक्त आंकड़े एनजीओ सेंटर फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट के हैं। एनजीओ सेंटर फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट के आंकड़ों के मुताबिक, इस महीने ठंड से दिल्ली में हर दिन औसतन नौ लोगों की मौत हो गई। सचदेवा ने आरोप लगाया कि चौंकाने वाली बात कि अरविंद केजरीवाल सरकार की आपराधिक लापरवाही के कारण जनवरी 2024 में खुले आसमान के नीचे दिल्ली की सड़कों पर ठंड के कारण औसतन हर दिन नौ लोगों की मौत हो गई। 

सचदेवा ने आंकड़ों के हवाले से कहा कि दिल्ली में ठंड से कुल 180 लोगों की मौत हुई है। यह बताती है कि दिल्ली में लोग आश्रय गृहों की कमी या शेल्टर होम में प्रवेश से वंचित होने के कारण खुले में सोने को मजबूर हैं। भाजपा ने पिछले दिसंबर में सरकार से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया था कि बेघर लोगों को सड़क किनारे न सोना पड़े और उनके लिए उचित आश्रय घरों की व्यवस्था की जाए। दुर्भाग्य से दिल्ली सरकार की नोडल संस्था दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) आश्रय गृह उपलब्ध कराने के अपने कर्तव्य में पूरी तरह विफल रही है।

वहीं आम आदमी पार्टी ने एक बयान में कहा कि भाजपा ने पहले भी इसी तरह के आरोप लगाए थे, लेकिन बाद में यह पता चला कि डेटा दिल्ली पुलिस की जिपनेट वेबसाइट से निकाला जा रहा था जिसमें अज्ञात शवों और सड़क दुर्घटनाओं में मौत के आंकड़े शामिल हैं। भाजपा की ओर से दावा किया जा रहा है कि उन लोगों की मौत ठंड के कारण हुई। इस दावे के पक्ष में कोई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट संलग्न या संदर्भित नहीं की गई है। जब तक मौत का कारण निर्णायक रूप से साबित नहीं हो जाता, तब तक यह दावा करना बेहद अनुचित है कि उनकी मौत बेघर होने के कारण ठंड से हुई है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement