Chhattisgarh
Bharat Jodo Nyay Yatra reached Chhattisgarh Rahul took a jibe at PM Modi accused BJP of spreading violence

ऐप पर पढ़ें
छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंच गई है। ओडिशा के झारसुगुडा से होती हुई यह न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के रेंगालपाली से प्रवेश की है। छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर ओडिशा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शरत पटनायक ने छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भारत जोड़ो न्याय यात्रा झंडा देते हुए छत्तीसगढ़ में इसका आगाज कर दिया है। अब यह यात्रा रायगढ़ में 2 दिन विराम के बाद अगले पांच दिनों तक छत्तीसगढ़ में रहेगी। यह न्याय यात्रा रायगढ़ से सक्ति के रास्ते अंबिकापुर और अंत में बलरामपुर होते हुए उत्तर प्रदेश की तरफ आगे बढ़ जाएगी।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पहुंची न्याय यात्रा को लेकर आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया है। राहुल गांधी के स्वागत के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता रेंगालपाली में मौजूद रहे हैं। यहां राहुल गांधी ने एक बड़ी आमसभा को संबोधित किया है। जहां उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उद्देश्य बताया है। साथ ही राहुल गांधी ने पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर तंज कसा है।
पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने बोला
छत्तीसगढ़ में पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कार्यक्रम के दौरान आम सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने जातिगत जनगणना और सामाजिक न्याय की बात करी तो प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- देश में सिर्फ दो जातियां हैं, अमीर और गरीब। जिस पर राहुल गांधी ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि अगर दो जातियां हैं तो आप क्या हैं? गरीब तो आप हैं नहीं! आप करोड़ों का सूट पहनते हैं। दिन में कई बार कपड़े बदलते हैं, फिर झूठ बोलते हैं कि मैं OBC वर्ग का आदमी हूं। राहुल गांधी ने कहा कि आज 73 फीसदी लोगों में सवर्ण गरीब भी हैं। अडानी की कंपनी में भी गरीब, ओबीसी, दलित, आदिवासी नहीं है। राहुल गांधी ने दावा किया कि अगर मिल गया तो मैं जातिगत जनगणना की मांग नहीं करूंगा।
प्रधानमंत्री मोदी की जाति को लेकर एक बार फिर राहुल गांधी ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जन्म से ओबीसी नहीं हैं। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी खुद घांची जाति से आते है। 2000 में गुजरात सरकार ने घांची जाति को ओबीसी घोषित किया था। तब से वह ओबीसी वर्ग के हो गए हैं।