Connect with us

Haryana

चंडीगढ़ में कोठी पर हैंड ग्रेनेड फेंकने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आतंकी पन्नू की भी एंट्री

Published

on

चंडीगढ़ में कोठी पर हैंड ग्रेनेड फेंकने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आतंकी पन्नू की भी एंट्री


पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान में चंडीगढ़ के सेक्टर 10 की कोठी पर हैंड ग्रेनेड फेंकने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अमृतसर ग्रामीण के थाना रामदास के गांव पासिया निवासी रोहन मसीह को खन्ना के अमलोह रोड इलाके से गिरफ्तार किया गया है। वह यहां अपनी पहचान की एक महिला के घर आया था। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने यह जानकारी दी। आरोपी के कब्जे से एक 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। इस बीच, इस मामले में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की भी एंट्री हो गई है और उसने आरोपियों की मदद करने की बात कही है।

ग्रेनेड विस्फोट में अपनी भूमिका कबूल की

पूछताछ में रोहन ने 11 सितंबर को चंडीगढ़ में हुए ग्रेनेड विस्फोट में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है। आरोपी रोहन मसीह पिछले तीन दिन से गांव से गायब था। अमेरिका में रहने वाले आतंकी हैप्पी पासी ने चंडीगढ़ सेक्टर 10 के घर में हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी। वह भी मूल रूप से रोहन मसीह के गांव पासिया का ही रहने वाला है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर रोहन अमेरिका स्थित आतंकवादी हैप्पी पछिया के संपर्क में कैसे आया। शुक्रवार को उसे अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 6 दिन के रिमांड पर भेज दिया है।

चंडीगढ़ ब्लास्ट के आरोपियों की कानूनी मदद करेगा आतंकी पन्नू

इस मामले में अब सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की भी एंट्री हो गई है। पन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब पुलिस को चुनौती देते हुए धमकी दी है। पन्नू ने अपना नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है, जिसमें उसने चंडीगढ़ ब्लास्ट के आरोपियों की कानूनी सहायता करने की बात कही है। वहीं, पंजाब पुलिस के अधिकारियों के लिए भी आगे ऐसे ही हमले करने की चुनौती दी है। आतंकी पन्नू ने वीडियो में कहा है कि चंडीगढ़ में ब्लास्ट करने वालों के सिर पर पंजाब पुलिस ने 2 लाख रुपए का इनाम रखा है।

सिख फॉर जस्टिस 5 लाख इन नौजवानों के बचाव पर खर्च करेगी। भगवंत मान पंजाब के युवाओं का कत्ल गैंगस्टर या आतंकियों के नाम पर करता है। खालसाई इंसाफ की गोली हमेशा पीछा करेगी। एसजेएफ पंजाब को आजाद करवाने के लिए वोटों की मुहिम चला रही है। भगवंत मान और पुलिस अधिकारी याद रखें, लिस्टें बनी हैं, चुन-चुन का इंसाफ लिया जाएगा।

रिपोर्ट: मोनी देवी



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement