Connect with us

Rajasthan

राजस्थान में दिवाली से पहले बोनस की सौगात, हर कर्मचारी को मिलेंगे 6774 रुपए

Published

on

राजस्थान में दिवाली से पहले बोनस की सौगात, हर कर्मचारी को मिलेंगे 6774 रुपए


राजस्थान में भजनलाल सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों को दीपावली पर बड़ी सौगात दी है। सीएम भजनलाल शर्मा ने राज्य कर्मचारियों को दीपावली के उपहार के रूप में तदर्थ बोनस देने का अनुमोदन कर दिया है। इससे राज्य सरकार के लगभग छह लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। राज्य सेवा के अधिकारियों को छोड़कर, राज्य कर्मचारियों को, जो राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम, 2017 के पे-मैट्रिक्स के पे लेवल एल-12 या ग्रेड पे-4800 और उससे कम में वेतन आहरित कर रहे हैं, उन्हें वर्ष 2023-24 के लिए तदर्थ बोनस स्वीकार किया गया है।

तदर्थ बोनस की गणना अधिकतम परिलब्धियां 7000 रुपए और 31 दिन के माह के आधार पर की जाएगी। तदर्थ बोनस 30 दिन की अवधि के लिए देय होगा। इसके अनुसार प्रत्येक कर्मचारी को अधिकतम 6774 रुपए तदर्थ बोनस देय होगा, जिसमें से 75 प्रतिशत राशि नकद व 25 प्रतिशत राशि कर्मचारी के सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की जाएगी। तदर्थ बोनस का अतिरिक्त वित्तीय भार लगभग 500 करोड़ रुपए होगा। तदर्थ बोनस पंचायत समिति व जिला परिषद कर्मचारियों को भी देय होगा।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही केंद्र की मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया था। उसके बाद अब राज्य की भजनलाल सरकार ने भी कर्मचारियों को बोनस के रूप में बड़ा उपहार दिया है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement