Connect with us

Uttarakhand

CM योगी की मां का निधन, उत्तराखंड के पैतृक गांव में ली अंतिम सांस

Published

on

CM योगी की मां का निधन, उत्तराखंड के पैतृक गांव में ली अंतिम सांस

पौड़ी गढ़वाल : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीब 11 बजे उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक है। बताया गया है कि शनिवार को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की माता का निधन

योगी आदित्यनाथ की मां से आखिरी मुलाकात इसी साल मई में हुई थी। 7 मई को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी अपने पैतृक गांव पंचूर गए थे। इस दौरान उन्होंने धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया और परिजनों से मुलाकात की। 8 मई को वह अपने पैतृक आवास पहुंचे, जहां उन्होंने मां सावित्री देवी का आशीर्वाद लिया था। यह मुलाकात उनकी मां से आखिरी मुलाकात साबित हुई। संन्यास ग्रहण करने के बाद योगी आदित्यनाथ की पारिवारिक मुलाकातें सीमित रही हैं। ऐसे में मई में हुई ये मुलाकात अब एक भावुक याद बन गई है।

सीएम धामी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, प्यार और आशीर्वाद जीवन की अनमोल धरोहर होते हैं। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। सीएम धामी ने बाबा केदारनाथ से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और योगी आदित्यनाथ समेत पूरे परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement