Connect with us

Uttarakhand

पिथौरागढ़ में बेमौसमी ओलावृष्टि से फसलें तबाह, काश्तकारों की मेहनत पर फिरा पानी

Published

on

पिथौरागढ़ में बेमौसमी ओलावृष्टि से फसलें तबाह, काश्तकारों की मेहनत पर फिरा पानी

पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ जनपद में मौसम विभाग की चेतावनी का असर देखने को मिला। बुधवार दोपहर न्याय पंचायत बांसबगड़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत रायां-गोलगांव में हुई भारी ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। ओलों की मार से खेतों में खड़ी सब्जियों और फलों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

ओलावृष्टि के कारण प्याज की नर्सरी, लहसुन, मटर, गाजर, मेथी, पालक, धनिया और गोभी की फसलें क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं संतरे और माल्टा के फलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। अचानक हुई इस ओलावृष्टि से किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया है।

स्थानीय काश्तकार दयान सिंह नेगी के मुताबिक, क्षेत्र के अधिकांश किसानों की आजीविका सब्जी और फल उत्पादन पर निर्भर है। ऐसे में फसलों के बर्बाद होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

प्रभावित किसानों ने प्रशासन से नुकसान का स्थलीय सर्वेक्षण कराने और उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement