Connect with us

Uttarakhand

लक्सर पुलिस ने चेकिंग के दौरान की 7 बाइक सीज, एक दर्जन से ज्यादा के किए चालान

Published

on

लक्सर पुलिस ने चेकिंग के दौरान की 7 बाइक सीज, एक दर्जन से ज्यादा के किए चालान

हरिद्वार : पुलिस ने आवारागर्दी और स्टंटबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, लक्सर के बालावाली तिराहे पर आज देर शाम पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

लक्सर पुलिस ने चेकिंग के दौरान की 7 बाइक सीज

लक्सर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से दोपहिया वाहनों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा था। कुछ असामाजिक तत्व तेज आवाज वाले हॉर्न बजाकर,मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी आवाज निकालकर और बिना नंबर प्लेट की बाइकों पर घूमकर आम जनता को परेशान कर रहे थे। साथ ही बिना हेलमेट के बाइक चलाने के मामले भी बढ़ गए थे। इसकी लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए आज लक्सर क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में लक्सर कोतवाली पुलिस ने बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने 7 मोटरसाइकिलों को सीज किया है।

एक दर्जन से ज्यादा के किए चालान

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस मे एक दर्जन से अधिक वाहनों की चालानी कार्रवाई की है। वहीं कुछ लोगों को सख्त चेतावनी देकर छोड़ा गया। इस पर सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि क्षेत्र में हुड़दंग और आवारागर्दी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement