Connect with us

Uttarakhand

नवरात्रि के दूसरे दिन मां मायादेवी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, मां ब्रह्मचारिणी की आराधना कर मांगा आशीर्वाद

Published

on

नवरात्रि के दूसरे दिन मां मायादेवी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, मां ब्रह्मचारिणी की आराधना कर मांगा आशीर्वाद

देहरादून : शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन धर्मनगरी हरिद्वार में मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई और घरों में भी विधि-विधान से पूजा-पाठ किया गया। जूना अखाड़ा परिसर स्थित सिद्धपीठ मां मायादेवी मंदिर में भक्तों ने दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

नवरात्रि के दूसरे दिन मां मायादेवी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु

धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां मायादेवी मंदिर 51 शक्तिपीठों में शामिल है। पौराणिक कथा के मुताबिक, जब भगवान विष्णु ने माता सती के शरीर को सुदर्शन चक्र से खंडित किया था, तब उनके शरीर के विभिन्न अंग अलग-अलग स्थानों पर गिरे और उन स्थानों को शक्तिपीठ के रूप में मान्यता मिली। मान्यता है कि हरिद्वार के मायादेवी मंदिर में माता सती की नाभि गिरी थी, इसी वजह से इस स्थान को विशेष शक्तिपीठ माना जाता है।

मां ब्रह्मचारिणी की आराधना कर मांगा आशीर्वाद

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना के साथ ही हरिद्वार के अन्य प्राचीन मंदिरों में भी विशेष पूजा की गई। मनसा देवी, चंडी देवी और सुरेश्वरी देवी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। पूरे क्षेत्र में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement