Connect with us

Uttarakhand

कैंची धाम के जाम पर करन माहरा का सरकार को अल्टीमेटम, आंदोलन की दी चेतावनी

Published

on

कैंची धाम के जाम पर करन माहरा का सरकार को अल्टीमेटम, आंदोलन की दी चेतावनी

रानीखेत : कैंची धाम में लगातार लग रहे भीषण जाम को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस के सीडब्ल्यूसी सदस्य और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जाम का असर रानीखेत, अल्मोड़ा समेत पूरे पर्वतीय क्षेत्र पर पड़ रहा है। मरीजों, एंबुलेंस, स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी हो रही है।

कैंची धाम के जाम पर करन माहरा का सरकार को अल्टीमेटम

रानीखेत में पत्रकार वार्ता के दौरान करन माहरा ने कहा कि सरकार को कैंची धाम में बाईपास, वैकल्पिक मार्ग और पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था के साथ स्थायी ट्रैफिक प्लान लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्षों से समस्या बनी हुई है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया।

माहरा ने आंदोलन की दी चेतावनी

माहरा ने चेतावनी दी कि सरकार जल्द नहीं जागी तो कांग्रेस होटल एसोसिएशन और जनता को साथ लेकर आंदोलन तेज करेगी। माहरा ने कहा कि जरूरत पड़ी तो जनता से सहयोग लेकर बाईपास निर्माण की पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि कैंची धाम आस्था और पर्यटन का बड़ा केंद्र है, इसलिए सरकार को यातायात व्यवस्था के स्थायी समाधान के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement