Connect with us

Uttarakhand

लंबी छुट्टियों में पर्यटकों से गुलजार हुई मसूरी, जाम ने बढ़ाई मुश्किलें

Published

on

लंबी छुट्टियों में पर्यटकों से गुलजार हुई मसूरी, जाम ने बढ़ाई मुश्किलें

मसूरी :  वीकेंड और लगातार मिल रही छुट्टियों के चलते पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की भारी आमद से पर्यटन कारोबार में रौनक है, लेकिन वाहनों के बढ़ते दबाव ने शहर की यातायात व्यवस्था को चुनौती दे दी है।

लंबी छुट्टियों में पर्यटकों से गुलजार हुई मसूरी

मसूरी-देहरादून मार्ग के पानी वाले बैंड पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं शहर के मुख्य चौकों पर भी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालने में जुटे रहे, लेकिन बड़ी संख्या में पर्यटक वाहनों के मसूरी पहुंचने से यातायात सुचारु रखने में खासी दिक्कतें आईं। जाम के कारण पर्यटकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई, जबकि स्थानीय लोगों को भी रोजमर्रा के कार्यों के लिए परेशान होना पड़ा।

घटों के जाम से परेशान हुए सैलानी और स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि मसूरी में पर्यटकों की आमद लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसके अनुरूप पार्किंग सुविधाओं का विकास नहीं हो पाया है। शहर में पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से सड़क किनारे वाहनों का दबाव बढ़ता है, जिससे जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है। उन्होंने मांग की कि मसूरी में जल्द बड़ी पार्किंग का निर्माण कराया जाए और पर्यटन सीजन व वीकेंड पर यातायात प्रबंधन की ठोस व्यवस्था की जाए, ताकि पर्यटकों को सुगम सफर और स्थानीय लोगों को जाम से राहत मिल सके।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement