Connect with us

Uttarakhand

पिथौरागढ़ में जनसुनवाई में 48 शिकायतें पहुंचीं, डीएम ने समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

Published

on

पिथौरागढ़ में जनसुनवाई में 48 शिकायतें पहुंचीं, डीएम ने समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

 पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने सड़क, पेयजल, बिजली, राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, राशन कार्ड, भूमि विवाद, आर्थिक सहायता समेत विभिन्न समस्याएं रखीं।

पिथौरागढ़ में जनसुनवाई में 48 शिकायतें पहुंचीं

पिथौरागढ़ में जनसुनवाई में कुल 48 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को त्वरित राहत उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित रखना स्वीकार नहीं किया जाएगा।

डीएम ने समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

डीएम ने निर्देश दिए कि मौके पर हल होने वाले मामलों का तत्काल निस्तारण किया जाए तथा संयुक्त निरीक्षण वाले मामलों में समन्वय के साथ शीघ्र कार्रवाई कर शिकायतकर्ताओं को प्रगति की जानकारी दी जाए। जनसुनवाई के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष प्रकरण संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजे गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement