Connect with us

Uttarakhand

युवाओं के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, संवाद के जरिए जाना जोश और उम्मीदों का हाल

Published

on

युवाओं के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, संवाद के जरिए जाना जोश और उम्मीदों का हाल

रूड़की : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुड़की पहुंचे, जहां युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश के युवाओं से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं के विचार, सुझाव और भविष्य को लेकर उनकी उम्मीदों को करीब से सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और सोच ही उत्तराखंड के विकास की सबसे बड़ी ताकत है।

युवाओं के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। “भारत माता की जय” और “मुख्यमंत्री धामी जिंदाबाद” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। युवाओं में भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार और युवाओं के बीच सीधा संवाद स्थापित करना रहा।

संवाद के जरिए जाना जोश और उम्मीदों का हाल

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप, कौशल विकास और प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं को लेकर युवाओं से चर्चा की। उन्होंने युवाओं से आगे बढ़कर प्रदेश निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, रुड़की के मेयर, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रहीं। मुख्यमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए छात्र-छात्राओं और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। युवा शक्ति संवाद के जरिए मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं के साथ सीधा जुड़ाव बनाने की कोशिश की और उनके सुझावों को प्रदेश के विकास की दिशा में अहम बताया।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement