Uttarakhand
प्रशासन की सूझबूझ से टला बड़ा तनाव
रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू स्थित गुरुद्वारा साहिब में 7 निहंग सिख का हाई वोल्टेज ड्रामा जहा निहंग सिख गुरुद्वारा साहिब की छत पर चढ़ गए साथ ही बताया जा रहा है की एक निहंग सिख और एक शेवादर को बंदी बनाया गया था हलाकि दोनु को रिहा कर दिया गया है साथ ही इस घटना के 30 घंटे बाद गुरुद्वारे की छत पर डटे 2 निहंग सिख सोमवार सुबह नीचे उतर आए पर अभी 5 निहंग गुरुद्वारे की ऊपरी मंजिल पर डेट हुआ है।
हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रशासन ने संभाली स्थिति, विवाद खत्म होने की उम्मीद : घटना की गंभीरता को समझता हुए जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिस्श्रा और पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर लगातार मौके पर मौजूद रहे और मामला में पैनी नजर बनाये राखी दूसरे दिन सुबह से ही दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरुद्वारा परिसर में मौजूद रहकर स्थिति पर सीधी निगरानी बनाए रखी और मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने के लिए लगातार प्रयास किए।
जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गुरुद्वारे की छत पर मौजूद निहंग सिखों से फोन के माध्यम से लगातार बातचीत कर उन्हें संयम बरतने और कानून का सम्मान करने तथा शांतिपूर्ण तरीके से मामले का समाधान करने के लिए समझाया।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के बाबा बेहंत सिंह ने बताया कि निहंगों ने दो लोगों को अपने कब्जे में रखा हुआ था इनमें से एक व्यक्ति को शनिवार देर रात छोड़ दिया गया था, जबकि एक सेवादार अब भी उनका बंधक था जिसे की रविवार शाम के वक्त फिर से प्रशासन ने निहंगों से बात कर रिहा करवा लिया हलाकि गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं का आना जाना शुरू हो गया है।
गुरुद्वारा विवाद को धार्मिक रंग देने वालू को प्रशासन की चेतावनी : जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया की गुरुद्वारा विवाद आपसी मामला है , इसे धार्मिक या सांप्रदायिक मुद्दा बनाने वालू के खिलाफ सकत क़ानूनी कारवाही की जाएगी साथ ही प्रशासन ने लोगों से शंति बनाये रखने और अधिकारिक सुचना पर ही भरोसा करने की अपील की है।
