Connect with us

Uttarakhand

काकड़ीघाट में राज्यपाल ने ज्ञानवृक्ष और कर्कटेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना

Published

on

काकड़ीघाट में राज्यपाल ने ज्ञानवृक्ष और कर्कटेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना



अल्मोड़ा : उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने जनपद अल्मोड़ा के काकड़ीघाट स्थित ऐतिहासिक ज्ञानवृक्ष (पीपल) पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत उन्होंने कर्कटेश्वर मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि काकड़ीघाट अद्भुत ऊर्जा, शांति एवं आध्यात्मिक चेतना से परिपूर्ण स्थान है। यहां आकर आत्मिक शांति का अनुभव होता है तथा स्वामी विवेकानन्द के विचारों को आत्मसात करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्थान की अपनी विशिष्ट पहचान और सांस्कृतिक महत्ता होती है तथा काकड़ीघाट का महत्व स्वामी विवेकानन्द की ऐतिहासिक साधना स्थली होने के कारण और भी बढ़ जाता है।

राज्यपाल ने कहा कि उन्हें उस पावन स्थल को देखने और अनुभव करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जहां स्वामी विवेकानन्द ने ध्यान साधना की थी। उन्होंने ज्ञानवृक्ष के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह गर्व का विषय है कि जिस वृक्ष के नीचे स्वामी विवेकानन्द ने ध्यान लगाया था, उसे वैज्ञानिक विधियों के माध्यम से पुनर्जीवित किया गया है। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।





Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement