Connect with us

Uttarakhand

मंगलौर हाईवे पर बेकाबू DCM का कहर, ट्रैफिक पुलिसकर्मी घायल

Published

on

मंगलौर हाईवे पर बेकाबू DCM का कहर, ट्रैफिक पुलिसकर्मी घायल

रूड़की : रुड़की के मंगलौर हाईवे बस स्टैंड पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक अनियंत्रित डीसीएम ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। हादसे में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।

मंगलौर हाईवे पर बेकाबू DCM का कहर

मंगलौर हाईवे पर बेकाबू DCM का कहर देखने को मिला है। अनियंत्रित डीसीएम ने एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। इस हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलौर हाईवे रोडवेज बस स्टैंड के पास की है, जहां ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मी को अचानक तेज रफ्तार डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी।

अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर में जा घुसा

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे के बाद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। हादसे के बाद डीसीएम भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर में जा घुसा। गनीमत रही कि ट्रांसफार्मर से न तो करंट फैला और न ही कोई आग लगी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

डीसीएम चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई। कोतवाली प्रभारी भगवान महर और सीओ मंगलौर अभिनव चौधरी अस्पताल पहुंचे और घायल पुलिसकर्मी का हालचाल जाना। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और डीसीएम चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement