Connect with us

Uttarakhand

उत्तराखंड सरकार के इस शासनादेश की जमकर हो रही किरकिरी….

Published

on

उत्तराखंड सरकार के इस शासनादेश की जमकर हो रही किरकिरी….





देहरादून: उत्तराखंड शासन का एक आदेश जो सरकार की खूब किरकिरी करा रहा है। दरअसल गुरु गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस पर पहले 24 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया था, इसके बाद कई अलग-अलग संस्थानों में 24 नवंबर की छुट्टी तय की गई थी, लेकिन अचानक 23 नवंबर की रात 9:00 बजे के बाद एक दूसरा आदेश आया जिसमें 24 नवंबर की छुट्टी को कैंसिल करते हुए 25 नवंबर का अवकाश का आदेश जारी किया गया। इस आदेश से सरकार की खूब किरकिरी हो रही है।

जमकर किरकिरी हो रही उत्तराखंड सरकार के इस शासनादेश की

कई शिक्षक शिक्षण संस्थान आज भी इसलिए नहीं खुल पाए क्योंकि पहले से अवकाश तय था। ऐसे में सोशल मीडिया से लेकर चौराहे और नुक्कड़ पर लोग इस बात की खूब चर्चा कर रहे हैं कि आखिर शासन के अधिकारी इतनी गहरी निंद्रा में क्यों सोए रहते हैं।

सवाल उठ रहे हैं कि क्या पहले से ही शासन के अधिकारी इस पर कोई तैयारी नहीं करते या अचानक कुंभकर्णी नींद टूटने के बाद ही यह सब याद आता है। यह पहला आदेश नहीं है बल्कि इससे पहले भी कई बार इस तरह के मामले सामने आए हैं जनक केवल शासन स्तर पर सवाल खड़े करते हैं बल्कि सरकार की भी जमकर किरकिरी करते है।





Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement