Connect with us

Delhi

…तो वोट मत देना; यमुना पर क्या बोले थे केजरीवाल कि अब वीडियो दिखा घेर रही BJP

Published

on

…तो वोट मत देना; यमुना पर क्या बोले थे केजरीवाल कि अब वीडियो दिखा घेर रही BJP


विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने अरविंद केजरीवाल का वह पुराना वीडियो भी निकाल लिया है जिसमें तब के सीएम ने वादा किया था कि 2025 चुनाव से पहले यमुना साफ हो जाएगी और वह खुद इसमें डुबकी लगाएंगे।

Sudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 18 Oct 2024 07:26 AM
share Share

दिल्ली में एक तरफ जहां वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है तो दूसरी तरफ झाग वाली यमुना की तस्वीरें भी वायरल हो गईं हैं। छठ पूजा से पहले यमुना में बढ़े अमोनिया के स्तर को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली सरकार की घेराबंदी में जुट गई है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने अरविंद केजरीवाल का वह पुराना वीडियो भी निकाल लिया है जिसमें तब के सीएम ने वादा किया था कि 2025 चुनाव से पहले यमुना साफ हो जाएगी और वह खुद इसमें डुबकी लगाएंगे। भाजपा अब वह वीडियो दिखाकर केजरीवाल पर सवाल उठा रही है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने केजरीवाल का पुराना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘यह ड्रामा याद है या भूल गए अरविंद केजरीवाल जी। चुनाव भी आ चुके हैं और हमारे पूर्वांचल की माताओं और बहनों का छठ लोकपर्व भी! तो फिर बताइए, कब आ रहे हैं आप? आपने अपने कर्मों की तरह मां यमुना को भी काला कर दिया है। जिसकी पवित्रता और शुद्धता का उल्लेख हमारे पौराणिक ग्रंथो में भरा पड़ा है, उसे दूषित करने का काम आपने किया है।’

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी केजरीवाल के भाषण का हिस्सा शेयर करते हुए एक्स पर पूछा कि वह कब यमुना में डुबकी लगाने आ रहे हैं। भंडारी ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल कब यमुना में डुबकी ले रहे हैं? ‘आप’ ने दिल्ली का बुरा हाल कर दिया।’ दिल्ली भाजपा के बड़े नेता विजय गोयल ने झाग से पटी यमुना का वीडियो दिखाते हुए लिखा, ‘ अब तो जनता भी कह रही हैं- केजरीवाल भगाओ, दिल्ली बचाओ। अरविंद केजरीवाल सरकार ने 2015 में वादा किया था कि यमुना को साफ कर देंगे पर इतने सालों में बस प्रेस कांफ्रेंस करके और वही घिसी पीटी स्क्रिप्ट से जनता को मूर्ख बना रहे हैं और दूसरी तरफ यमुना साफ होने की जगह और गंदी हो गई।’

क्या कहा था केजरीवाल ने?

भाजपा केजरीवाल के जिस वीडियो को शेयर कर रही है वह 2021 का है। तब दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर वह टाइम्स नाउ समिट में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यमुना सफाई के मुद्दे पर एक सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा था, ‘यमुना मेरी जिम्मेदारी है। मैं तीन चार दिन से देख रहा हूं कि बहुत आरोप प्रत्यारोप चल रहा है। यमुना में चाहे हरियाणा से आ रहा है या यूपी से आ रहा है, चाहे कहीं से आ रहा है। यमुना को साफ करने की जिम्मेदारी मेरी है। मैं किसी को दोष नहीं दूंगा। यह 70 साल की समस्या है, 2 दिन की नहीं। चुनाव के वक्त मैंने दिल्ली के लोगों से पांच साल मांगे थे। मैंने कहा कि अगले चुनाव में मैं खुद डुबकी लगाऊंगा यमुना में और आप सब लोगों को साफ पानी में डुबकी लगवा दूंगा, नहीं तो मुझे वोट मत देना मेरे को। हमें थोड़ा समय दीजिए। मुझे यकीन है जिस तरह हम लोग काम कर रहे हैं अगले चुनाव तक निश्चित तौर पर हम लोग इसे साफ कर देंगे। हम दोष नहीं देंगे कि हरियाणा ये नहीं कर रहा है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement